आदमी और जानवर में कौन सबसे अधिक वफादार है यह बता पाना बेहद मुश्किल है. जानकार मानते हैं कि जानवर से भी ज्यादा खतरनाक आदमी होता है. जंगल का भी अपना कानून है. आदमी का भी अपना कानून है. लेकिन ना तो जंगल में जनतंत्र कायम है और ना ही आदमी की बस्ती में. मनुष्य और जानवर में संघर्ष इतना तीखा और घात प्रतिघात का हो गया है कि जानवर के सामने मनुष्य ने अपने स्वार्थ के लिए संकट खड़े कर दिए हैं. जानवर, पक्षियों की प्रजातियां विलुप्त हो रही है. आदमी ने जानवर के सामने मुश्किलों का पहाड़ खड़ा कर दिया है. इसलिए आदमी सबसे बड़ा गद्दार है और जानवर आज भी वफादार है. तो इसलिए जन सरोकार की टीम ने जानवरों और पक्षियों के सराेकारों को ध्यान में रखते हुए खास रिर्पोटिंग की है.
इस रिपोर्ट को तैयार करने में कविता झा, निवेदिता वर्मा, अनिता वेदांडे
सीमा श्रीवास्तव, रतन सिहं, अभिषेक मिश्रा, आदित्य गुप्ता ने सहयोग की है.

































